भोजपुरी स्टार पवन सिंह विवादों में फंस गए हैं। लखनऊ में हुए एक इवेंट में उन्होंने एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर को छुआ, जिससे बवाल मच गया। हर तरफ उनकी आलोचना हुई। एक्ट्रेस ने तो इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान तक कर दिया। अब पवन ने उनसे माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है और लिखा कि उनका इरादा गलत नहीं था, सभी कलाकार हैं, फिर भी बुरा लगा हो तो माफी मांगते हैं।
